Let’s travel together.

शिवपुरी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर में लीक होने की खबर और विस्फोट की आवाज के बाद अफरा-तफरी मची, एक बच्चे की मौत

0 133

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में अचानक आक्सीजन सिलेंडर के लीक होने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। वहीं अस्पताल में मौजूद तमाम लोग अस्पताल से बाहर आ गए जिसमे अस्पताल के

कर्मचारी भी शामिल थे । वहीं जिस वार्ड में आक्सीजन सिलेंडर का लीकेज हुआ था वहां नवजात शिशुओं का ईलाज चल रहा था जिसमे बैराढ क्षेत्र का भी एक बच्चा भर्ती था जिसकी आक्सीजन न मिलने के चलते मौत हो गई।


मृतक शिशु की मां का कहना है कि जब वार्ड में आक्सीजन सिलेंडर के लीक होने की आवाज सुनी तो सभी लोग वार्ड से भागने लगे और इस दौरान वह भी अपने बच्चे को लेकर वार्ड से बाहर निकल गई ।


वहीं अस्पताल प्रबंधन इस नवजात शिशु की मौत को छिपाने की कोशिश करता नजर आया। जबकि आक्सीजन सिलेंडर की लीकेज के दौरान हुई आवाज से यह सारा घटनाक्रम हुआ और वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811