Let’s travel together.

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलकर भाबुक हुई धरसीवा विधायक,खुशी से भर आईं आंखें

0 356

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

इन दिनों कश्मीर से कन्याकुमारी तक जारी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलताओ की चर्चा गांव गांव में है और कांग्रेस के तो हर जमीनी नेता की इच्छा यही बनी हुई है कि बस एक बार हम भी राहुल गांधी से मिल लें शनिवार को धरसीवा की कांग्रेस विधायक अनिता शर्मा भी महाराष्ट्र पहुची यात्रा में शामिल हुई और जैंसे ही वह राहुल गांधी के करीब पहुची राहुल गांधी ने उन्हें यात्रा में अपने साथ ले लिया उनके संघर्ष ओर उनके पति झीरम घाँटी नक्सली हमले में शहीद योगेंद्र शर्मा की शहादत को लेकर विधायक अनिता शर्मा से चलते चलते बात की काफी दूर तक उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की राहुल गांधी से मिलकर वह गदगद हो गई और एक बड़े नेता का प्यार स्नेह देख उनकी आंखें भर आईं।
शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती भी थी इस कारण धरसीवा से अनिता शर्मा बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुची थी।
*मैं बहुत प्रसन्न हूँ*
राहुल गांधी से मिलकर यात्रा में शामिल होने के बाद विधायक अनिता शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी से मिलकर उनका मिलनसार व्यतित्व देख मैं बहुत प्रसन्न हूँ इतनी प्रसन्न हूँ कि उस प्रसन्नता को व्यक्त करने मेरे पास शब्द नहीं।
*तास के पत्तों के महल की तरह टूट रहा दुष्प्रचार का तिलिस्म*
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ता जन सैलाब जहां एक ओर कांग्रेस की जड़े मजबूत कर रहा है तो वही यह उन विरोधियों के उस तिलिस्म को तास के पत्तों के महल की भांति ढहा रहा है जो उन्होंने राहुल विरोधी दुष्प्रचार कर बनाया था सोशल मीडिया से लेकर जिस प्रकार प्रचार प्रसार के संसाधनों का दुरुपयोग कर उनके विरोधियों ने उन्हें जनता की नजरों में पप्पू तो कभी मूर्ख नासमझ तक प्रचारित किया और जन के मन मे उनकी छवि को गिराने तरह तरह के दुष्प्रचार किये वह सभी प्रयास भारत जोड़ो यात्रा से तास के पत्तों के महल की तरह ढहते जा रहे हैं क्योकि जनता की नज़रों में स्वार्थी तत्वों ने राहुल गांधी की जो छवि बनाने भरसक प्रयास किये अब वह राहुल गांधी के खुद यात्रा के माध्यम से जनता के सामने निकलने से व्यर्थ होते जा रहे विरोधियों के सब किये धरे पर पानी फिरता जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811