Let’s travel together.

ओबेदुल्लागंज में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय भजन स्पर्धा 18 से,तैयारियां पूर्ण

0 127

करीब 5 लाख के इनाम का होगा वितरण
– पदमविभूषण सुंदरलाल पटवा की जन्म जयंती के अवसर पर हो रहा है कार्यक्रम का आयोजन।
करीब 50 हजार लोगों के पहुचने की उम्मीद
-प्रथम आने बाले मंडल को मिलेगा एक लाख का पुरुस्कार
-भजन मंडलियों के अलाबा श्रोताओं को भी मिलेंगे हजारों के इनाम

राजीव जैन औबेदुल्लागंज रायसेन

नगर में पदमविभूषण पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की स्मृति में 18 तारीख शुक्रवार से आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय विशाल भजन प्रतियोगिता की तैयारियों जोरों पर चल रही है।जिसकी तैयारियां पूर्ण हो गयी है। इस प्रतियोगिता में 50 हजार श्रोताजनों के आने की संभावना है।
प्रतियोगिता में भजन मंडलों का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। मंडलों का प्रवेश 18 नवंबर की रात्रि 9 बजे तक होगा।
पंजीयनकी शर्तें कार्यक्रम स्थल पर ही बताई जाएंगी श्रोताजनों में उत्साह इसलिए है की भजन प्रतियोगिता में मण्डलों के साथ साथ श्रोताजनों को भी लकी ड्रॉ पद्धति से पुरस्कृत किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुष्कार ₹ एक लाख दूसरा पुरस्कार ₹51000 तीसरा पुरस्कार ₹31000 चौथा पुरस्कार ₹21000 पांचवा पुरस्कार ₹15000 रखा गया है इसी के साथ अन्य कई पुरुस्कार भी रखे गए है।
जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष सोनू चौकसे ने बताया कि 18 नवंबर शुक्रवार को रात्रि 9 बजे से भजन प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सुरेन्द्र पटवा के द्वारा किया जाएगा जो कि इस कार्यक्रम के आयोजक संस्था आराध्य सेवा संस्था के अध्यक्ष भी के द्वारा किया जाएगा।जिसमे कई अन्य वरिष्ठ जन के पधारने की उम्मीद है।
इस आयोजन में सम्लित होने की अपील रविंद्र भैया विजय, नरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र नागर, आदि ने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811