Let’s travel together.

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वनरक्षक की मौत

0 518

तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन

गुरुवार की शाम को राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वनरक्षक की घटना स्थल पर मौत हो गई।

बम्होरी पुलिस ने अज्ञात वाहन एवं चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी में पदस्थ वनरक्षक रिंकू उइके पिता दयाराम उइके उम्र लगभग 30 निवासी थाना सुल्तानपुर हाल निवास अक्षतधाम शिवाजी नगर सिलवानी वन सुरक्षा चौकी स्पेशल डयूटी पर है। गुरुवार को बम्होरी से अपनी बाइक हीरो पेंशन

प्रो क्रमांक एमपी 38 एमजे 4116 से सिलवानी की ओर आ रहा था कि गुन्दरई मूढापार मोड़ के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर 100 डॉयल और बम्होरी पुलिस घटनास्थल पहुची। जहाँ से युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य बम्होरी लाया गया। जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर वनविभाग सिलवानी के अधिकारी कर्मचारी स्वास्थ्य केन्द्र बम्होरी पहुँचे। तथा सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार की सुबह किया जावेगा।

मौत का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा । फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811