Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल प्रथम ब्रह्मरत्न सम्मान से किया गया सम्मानित

0 74

रीवा में आध्यात्मिक वातावरण को नवीन ऊर्जा मिली है: श्री शुक्ल

रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल को विन्ध्या रिट्रीट रीवा में डॉ अनुराग मिश्र मेमोरियल सेवा संस्थान द्वारा प्रथम ब्रह्मरत्न सम्मान प्रदान किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सभी के कल्याण की चिंता की है। रीवा में विभिन्न आयोजनों से आध्यात्मिक वातावरण को नवीन ऊर्जा मिली है। बड़े-बड़े निर्माण कार्यों के साथ-साथ मंदिरों और घरों में सुंदरकाण्ड के पाठ, पचमठा में बीहर आरती तथा अन्य इसी तरह के आयोजनों से लोगों में धर्म के प्रति आस्था सुदृढ़ हो रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा के सामाजिक और धार्मिक संगठन नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल हाउसिंग बोर्ड तिराहे में नवनिर्मित श्री हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना तथा आरती करके हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। उप मुख्यमंत्री कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में कश्यप जयंती के अवसर पर केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा आयोजित समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के लोगों द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को सम्मान स्वरूप राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने समाज की पुस्तिका का विमोचन किया। श्री शुक्ल ने कहा कि इस समाज की भूमिका देश के विकास में अहम है। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि देश में अनेक जाति, धर्म व भाषाओं के लोग रहते हैं, फिर भी एकता कायम है, इसका कारण इस तरह के आयोजन हैं।

सोशल मीडिया का सही उपयोग करना महत्वपूर्ण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा के डंग पैलेस होटल में इनफ्लुएंसर मीट-2024 में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की भूमिका आज के दौर में सबसे अहम है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर समाज को प्रभावित करने की शक्ति रखते हैं। इसलिए सोशल मीडिया का सही उपयोग करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर से जन कल्याण के कार्यों में सहभागिता की अपील की।

देवराज नगर के राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा शुरू

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल बाणसागर स्थित सिरसी टापू से मार्कण्डेय होकर लौटते समय देवराजनगर पहुंचे। स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने बताया कि तकनीकी अड़चनों से मंदिर का पुनर्निमाण लंबे समय से रुका हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राजाधिराज मंदिर का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

गिद्धकूट पर्वत के सरंक्षण और संवर्धन के समुचित प्रयास किए जाएंगे

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने देवराज नगर के के समीप प्रसिद्ध गिद्धकूट पर्वत के संबंध में कहा कि गिद्धकूट पर्वत बहुत पवित्र पर्वत है। इसमें बड़ी संख्या में गिद्धों का निवास है। इनके सरंक्षण और संवर्धन के लिए समुचित प्रयास किए जाएंगे। मौके पर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नवीन गिद्ध गणना में यहां 230 गिद्ध पाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811