Let’s travel together.

छुरी से हमला करने एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास

0 198

रायसेन। न्यायालय- श्रीमती वंदना जैन, विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम रायसेन म0प्र0 द्वारा पारित निर्णय में आरोपीगण – 1. बृजेश उर्फ बृजा गौर आ. कालूराम, उम्र 28 वर्ष, 2. राकेश उर्फ सड्डू गौर आ. कालूराम, उम्र करीब 25 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सुल्ता्नपुर, थाना सुल्तानपुर, जिला रायसेन को भा.द.स. की धारा 324/34 में 01 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा एंव 500/- रूपये अर्थदण्ड तथा अनु‍सूचति जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(va) के अंतर्गत 01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 500/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस मामले में शासन की ओर से श्री धनीराम विश्‍वकर्मा, विशेष लोक अभियोजक, जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, फरियादी कुलदीप खत्री पुत्र रामगोपाल खत्री आयु करीब 30 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला सुल्तानपुर थाना सुल्तानपुर जिला रायसेन द्वारा थाना सुल्तानपुर में दिनांक 20.01.2018 को शाम करीब 20:10 बजे इस आशय की रिपोर्ट लेख करायी गयी कि छोटू श्रीवास्तव की दुकान के पास था तभी आरोपी राकेश गौर एवं बिरजा गौर आये और फरियादी को मां-बहन की अश्लीतल गालियां देने लगे एवं बोले खटीक तुझे अभी सही कर देते हैं। फरियादी व भागमल ने गालियां देने से मना किया फिर भी जुआं पकड़वाने की बात को बोलते हुए बिरजा ने पकड़ा व राकेश ने फरियादी कुलदीप को जान से मारने की नियत से छुरी से मारा तो जिससे फरियादी को दांहिने पुट्ठे पर, सीने के पास दाहिनी तरफ चोट लगी। आरोपी बिरजा के मारने से कमर पर व दाहिने हाथ की अंगुलियों पर चोट लगी। फरियादी को भागमल एवं अंकित गौर ने बीचबचाव किया आरोपीगण को पकड़ा। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षी केन्द्र सुल्तानपुर पर अपराध क्र. 18/2018 धारा 307,294, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध किया गया। संपूर्ण विवेचना उपंरात अभियोग पत्र मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811