देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन
रायसेन जिले के सांची में वार्ड क्रमांक-1 स्थित ऐतिहासिक पुरनिया तालाब पर विकसित नमो वाटिका का केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुभारंभ किया गया। उन्होंने वाटिका परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने स्थानीय महिलाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें, जिससे भावी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व केबीनेट मंत्री रामपाल सिंह, श्री राकेश शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।