नगर की ट्राफिक व्यवस्था हुई बदहाल
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
जैसा कि कोर्ट एवं प्रशासन का निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक व्यक्ति को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट लगाना जरूरी है पिछले कई दिनों से लगातार हो रही दुर्घटनाओं की वजह से यह निर्णय लिया गया। लेकिन सिलवानी बजरंग चौराहा की स्थिति काफी दयनीय है जहां पर एकमात्र ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के निर्देशन पर की गई थी। लेकिन उसे भी कुछ दिन पहले वापस बुला लिया गया। ऐसे में ट्रैफिक की स्थिति काफी बदहाल दिखाई दे रही है। वही सिलवानी नगर में एकमात्र बजरंग चौराहा जहां से चार हाईवे निकले हुए जहां पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसकी वजह से लोगों को खासी

परेशानी उठानी पड़ती है । खास कर शाम 6 बजे से लेकर 8 बजे तक बड़ी मात्रा में ट्रैफिक जाम रहता है ,ऐसे में प्रशासन को एक ट्राफिक की व्यवस्था जल्द से जल्द करनी चाहिए ।जिससे लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।