Let’s travel together.

आक्रोशित अतिथि विद्वान बोले पीएससी से पहले हो भविष्य सुरक्षित

0 102

मुख्यमंत्री शिवराज दिखाएं संवेदनशीलता,पीएससी अतिथि विद्वानों की समस्या का हल नहीं-महासंघ

डॉ. अनिल जैन

भोपाल।सूबे के सरकारी महाविद्यालयों में सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों में काफ़ी हलचल मच गई है।जैसा की विदित है कि उच्च शिक्षा विभाग सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आगामी समय में करवाने की तैयारी कर रहा है।इसी को लेकर कार्यरत अतिथि विद्वानों के लिए पूर्व में 2019-20 में दी गई अतिथि विद्वानों के लिए छूट अनुभव और उम्र में वो जारी रहेगी।इसी को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और उच्च शिक्षा की व्यवसाइट में अपलोड किया है।

इसी को लेकर अतिथि विद्वान काफ़ी अक्रोशित हैं।अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवराज सिंह ने बताया कि पीएससी किसी भी सूरत में अतिथि विद्वानों के हित में नहीं रही है।पिछली 2017-18 सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आज भी कटघरे में खड़ी हुई है इसके मामले माननीय न्यायालय में विचाराधीन हैं।इस विवादित भर्ती के कारण ही लगातार दो दो सरकारें गिरी और अतिथि विद्वानों का नियमितीकरण मुद्दे पर प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन हुआ।आगे डॉ सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ख़ुद अतिथि विद्वानों से भविष्य सुरक्षित करने का वादा आंदोलन में आकर कर चुके हैं फिर ये पीएससी क्यों?सरकार से आग्रह है कि अतिथि विद्वानों को नियमित करने के बाद पीएससी भर्ती करें संघ को कोई आपत्ति नहीं होगी।


विराट कोहली(नए अभ्यर्थी)के साथ कपिल देव(अतिथि विद्वान)को दौड़ना कहा तक उचित है??
अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कटाक्ष किया और कहा की वर्तमान में विराट कोहली(नए अभ्यर्थी)और कपिल देव(अतिथि विद्वान)को एक साथ क्यों मैदान में उतार रही है सरकार।अतिथि विद्वानों की भर्ती पूरे यूजीसी योग्यता के अनुसार होती है 25-26 साल से महाविद्यालय में अनिश्चित भविष्य आर्थिक बदहाली के बावजूद लगातार सेवा देते आ रहे हैं फिर ये विवादित पीएससी भर्ती करवा कर मध्य प्रदेश के मूल निवासी अतिथि विद्वानों को नौकरी से निकाला जाएगा।डॉ पांडेय ने कहा की अगर अतिथि विद्वान अयोग्य हैं तो फिर उनके युवाकाल का शोषण सरकार क्यों की,अब उम्र के इस पड़ाव में सेवा से बेदखल क्यों करने में तुली है सरकार।आज़ अतिथि विद्वानों में काफ़ी निराशा के साथ साथ आक्रोश है,सरकार से निवेदन है कि मानवीय संवेदना के साथ मध्य प्रदेश के मूल निवासी अतिथि विद्वानों को नियमित कर भविष्य सुरक्षित कर वादा पूरा करें फिर पीएससी करवाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811