रतलाम/मंदसौर। रेल मंडल रतलाम में पदस्थ रेलवे के जूनियर इंजीनियर 32 वर्षीय दीक्षांत पंड्या निवासी रेलवे कालोनी रतलाम का शव रतलाम जिले की सीमा से लगे मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना के जंगल में कार के अंदर मिला। उन्हें गोलियां मारी गईं। उनके शरीर पर तीन गोलियां लगी हैं। वहीं कार के अंदर गोलियों के चार खाली खोखे भी मिले हैं। उनकी हत्या की खबर से रतलाम में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण पता नहीं चला है। भावगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार दीक्षांत पंड्या जूनियर इंजीनयर होकर रतलाम रेल मंडल के कैरेज एंड वैगन (सीएनडब्ल्यू) विभाग में पदस्थ थे। वे कर्मचारी नेता होकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वर्तमान में वे यूनियन की सीएनडब्ल्यू शाखा के उपाध्यक्ष थे।