Let’s travel together.

साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पर निकले हैं स्पिक मैके की स्थापना करने वाले पद्मश्री किरण सेठ

0 110

शिवपुरी पहुंची साईकिल यात्रा

– देश की एकता एवं अखंडता और महात्मा गांधी का संदेश देने के लिए निकाल रहे हैं साईकिल यात्रा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारतीय कला और संस्कृति को सहेजने और आने वाली पीढ़ी भारतीय परंपरा को जान सके इस उद्देश्य को लेकर स्पिक मैके की स्थापना करने वाले पद्मश्री विभूति डॉ. किरण सेठ कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उनकी यह साईकल यात्रा शुक्रवार को शिवपुरी पहुंची। इस दौरान पद्मश्री डॉ. किरण सेठ का शिवपुरी में सम्मान किया गया।
अपनी साईकिल से शिवपुरी पहुंचे डॉ. किरण सेठ का स्थानीय हैप्पीडेज स्कूल के छात्रों और स्कूल प्रबंधन से जुड़े शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने साईकिल यात्रा के साथ शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पद्मश्री डॉ. किरण सेठ द्वारा स्थापित स्पिक मैके संस्था नृत्य, शास्त्रीय संगीत, ध्यान, योगा आदि के कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज के बच्चों के बीच कराते हैं।
डॉ. किरण सेठ ने देश की एकता एवं अखंडता, महात्मा गांधी का संदेश, अच्छे स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और स्पिक मैके में नए वालंटियर को जोड़ने के उद्देश्य से 15 अगस्त से कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा शुरू की है। अपनी इसी यात्रा के दौरान पद्मश्री किरण सेठ का शिवपुरी आगमन हुआ। उनकी यह साईकिल यात्रा शिवपुरी शहर में सिंधिया छत्री होते हुए करौंदी बायपास से ग्वालियर बायपास होते हुए हैप्पी डेज स्कूल पहुंची। यहां पर बच्चों के बीच डॉ. किरण सेठ ने अपने विचार व्यक्त किए।
वहीं दूसरी ओर अपनी साईकिल यात्रा से शिवपुरी पहुंचने पर इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए डॉ. किरण सेठ ने बताया कि देश की एकता एवं अखंडता, महात्मा गांधी का संदेश सादा देने और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देने के लिए उन्होंने यह साईकिल यात्रा निकाली है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह साइकिल यात्रा शुरू की है। साईकिल यात्रा का स्वागत करने के लिए हैप्पीडेज के प्राचार्य अंजू शर्मा, अमरदीप शर्मा सहित अन्य स्कूल शिक्षक व प्रबंधन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811