Let’s travel together.

भाई दूज आज:: बहने लगायेगी आज भाइयों को तिलक

0 134

भाई दूज की तिथि को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि दो दिन होने से यह भ्रम हुआ है। इसलिए 26-27 अक्तूबर दोनों दिन त्योहार मनेगा।

सूर्यग्रहण के कारण इस बार दिवाली के पांच पर्वो की तिथियों में परिवर्तन हुआ है। दिवाली भी एक दिन पहले हुई। वहीं गोवर्धन पूजा दिवाली से एक दिन बाद हो रही है

26 अक्तूबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया अपराह्न 2.42 बजे से प्रारम्भ हो रही है। इस कारण 26 अक्तूबर को भी भाई दूज है। भाई का टीका उदयव्यापिनी तिथि में ही किया जाता है। चूंकि शाम को गोवर्धन पूजा होती है, इसलिए भाई दूज अगले दिन करना ही सही है।

27 अक्तूबर को द्वितीया तिथि दोपहर 12.45 बजे तक है। बहनों को इससे पहले भाइयों को टीका कर देना चाहिए। कुछ ज्योतिर्विदों का मानना है कि भाई दूज का टीका 26 और 27 दोनों दिन किया जा सकता है लेकिन 26 अक्तूबर को टीका अपराह्न पौने तीन बजे के बाद ही हो सकेगा।

यम और यमुना परस्पर भाई बहन हैं। बहन को शिकायत रहती थी कि उसका भाई कभी मिलने नहीं आता है। एक दिन अचानक यम अपनी बहन यमुना से मिलने चले गए। तब यमुना ने अपने भाई का टीका किया और उनको श्रीफल (गोला) भेंट किया ताकि भाई को याद रहे कि बहन से मिलने जाना है। तभी से भाई दूज पर भाई द्वारा विवाहित बहन के घर जाने और टीका कराने की परंपरा चल रही है। बहन-भाई द्वारा यमुना में स्नान करने का भी इस दिन विधान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811