Let’s travel together.

नगरपालिका की अकर्मण्यता और लापरवाही से पेयजल संकट गहराया

0 126

राहुल नगर वार्ड 14 का हाल बेहाल- फूटी पड़ी है पाइप लाइन:छह हजार लोगों को नहीं मिल रहा पीने के लिए पानी,जिम्मेदार बने बेखबर

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन।रायसेन शहर के सबसे बड़े वार्ड क्रमांक 14 की छह हजार आबादी को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसका कारण सड़क व नाला निर्माण के दौरान पानी की टूटी पड़ी पानी की पाइप लाइन ।

लेकिन नगर पालिका कोई सुधार नहीं करवा पा रही है। वहीं न ही नगर पालिका लोगों को पानी उपलब्ध करवा रही है।नपा परिषद खाली टैंकर भेजकर इतिश्री कर लेती है ।क्योंकि टैंकर में जितना पानी आता है वह न के बराबर है। ऐसी स्थिति में वार्डवासियों को हैंडपंप या फिर निजी नलकूपों से पानी लाना पड़ रहा है। नपा के अधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद नाला बनाने का काम चल रहा है।उसमें पानी की पाइप लाइन को उखाड़ना पड़ा है। नई पाइप लाइन को बिछाकर जल प्रदाय को शीघ्र ही नियमित करा दिया जाएगा।


1 किमी दूर से ला रहे पानी
दीवाली पर पानी की खपत 4 से 5 प्रतिशत खपत बढ़ चुकी है।शहर के राहुलनगर वार्ड 14 में रहने वाली गंगा देवी जीजी बाई बैरागी ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से घर के नल नहीं चले हैं। दीपावली पर्व के लिए साफ सफाई और पुताई सहित अन्य कार्यों के लिए पानी की जरूरत पड़ रही है। लेकिन नलों के नहीं आने से उन्हें एक किमी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। वे कई बार पार्षद देवेंद्र यादव और नपा के अधिकारियों से पानी की पाइप लाइन जुड़वाने के लिए कह चुकी है। लेकिन उनकी समस्या का अब तक कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811