Let’s travel together.

परिवहन विभाग द्वारा दूसरे दिन भी 51 बसों पर की गई चालानी कार्यवाही

0 123

एक लाख 18 हज़ार का जुर्माना बसूला

रीवा ।परिवहन विभाग द्वारा माननीय संभागीय अपर परिवहन आयुक्त रीवा संभाग रीवा के मार्गदर्शन में रीवा आरटीओ मनीष त्रिपाठी के साथ मिलकर परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी अजय मार्को एवं परिवहन चेकपोस्ट हनुमना प्रभारी आर बी सिंह सहित चेक पोस्ट

के पदेन स्टाफ के द्वारा दूसरे दिन भी पूरे जिले में कई जगह पर यात्री बसों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसमें 51 बसों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई करते हुए 118600 रुपए का राजस्व वसूल किया गया। यह चालानी कार्रवाई रीवा प्रयागराज मार्ग रीवा हनुमाना एवं रीवा सीधी मार्ग रीवा चुराहटा बाईपास पर की गई।

चेकिंग अभियान में 51 बसों के अलावा 42 दो पहिया वाहन चालकों के ऊपर भी चलानी कार्रवाई की गई इन सभी ने वाहन चालन करते समय हेलमेट नहीं लगा रखा था जिस कारण से इन पर चलानी कार्रवाई करते हुए 10500 रुपए का राजस्व वसूल किया गया। कल हुई बस के दुर्घटना के संबंध में संभागीय अपर परिवहन आयुक्त ने घटना स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच की । इसके अलावा आरटीओ रीवा द्वारा बस का फिटनेस निरस्त करते हुए गोंडा आरटीओ उत्तरप्रदेश को इसके संबंध में पत्र जारी किया ।परिवहन विभाग के द्वारा घायल और संजय गांधी रीवा में उपचार हेतु आये सभी 21 व्यक्तियों को उनके घर मिश्रा ट्रैवल्स रीवा की बस से गोरखपुर , गोंडा आदि जगहों पर सुरक्षित रवाना किया।

पूरे देश में दीपावली पर्व के चलते बसों पर यात्रियों का आवागमन काफी ज्यादा हो रहा है ।जिसकी वजह से परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों की लगातार जांच कर चालानी कार्रवाई की जा रही है। जिसमें ओव्हरलोडिंग ,यात्रियों से ज्यादा किराया लेना और बसों में किराया सूची चस्पा न होना मुख्य तौर पर शामिल है। परिवहन विभाग द्वारा यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811