देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सिलवानी के समीप ग्राम चिचौली में अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकल पर सवार दोनों व्यक्तियो की घटना स्थल पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 7 बजे के लगभग राजमार्ग 44 पर स्थित ग्राम चिचौली के पास मोटरसाइकल क्रमांक एमपी 38 एमबी 8622 बजाज डिस्कवर को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियो की घटना स्थल पर मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण हुई है कि दोनों व्यक्तियों के सिर बुरी तरह बड़े वाहन के टायरों में पिचल गए है। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई। मृतकों की अभी तक पहचान नही सकी है। पुलिस दोनों व्यक्तियो के शवों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाने एवं पहचान में लगी हुई है।