Let’s travel together.

हाट बाजार में पुलिस ने किए आतिशबाजी दुकानों के लाइसेंस चेक, सड़क पर वाहन खड़े करने वालों को दि हिदायत

0 151

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना पुलिस ने शुक्रवार को हाट बाजार में व्यापारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। पुलिस ने बताया कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए थाना सलामतपुर क्षेत्र के अंतर्गत रातातलाई में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह, सब इंस्पेक्टर जीएस तोमर, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक शशांक दीक्षित ने पुलिस बल के साथ पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। बाजार में सजी पटाखा दुकानों में मानकों को देखा और कमियां मिलने पर दुकानदारों को उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं। आतिशबाजी दुकानों के औचक निरीक्षण में दुकानदारों के लाइसेंस व दुकानों में भंडारण की निर्धारित मात्रा सहित अग्नि सुरक्षा यंत्रों के साथ अन्य संसाधनों को देखकर उन्हें जांचा परखा। बाजार में संचालित पटाखा दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि मात्रा से अधिक भंडारण न किया जाए। ऐसा मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल ने बताया कि पटाखा बाजार को लेकर अब लगातार निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी मानकों का उल्लंघन होता दिखेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाजार में सड़क पर खड़े वाहन मालिकों को भी वाहनों को बीच सड़क पर ना खड़े करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सड़क पर वाहन खड़े करके खरीदारी करते हैं ऐसे में जाम की स्थिति बन जाती है। अगर बाजार में बीच सड़क पर कोई वाहन खड़ा पाया गया तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सलामतपुर थाने के पुलिस जवान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811