Let’s travel together.

चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 130

विदिशा। थाना कोतवाली विदिशा को चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को मेडीकल कालेज विदिशा मे भर्ती बलेश यादव पिता कैलाश नारायण यादव उम्र 42 साल निवासी मुखर्जीनगर विदिशा ने मयूर राजपूत, अंकुर ठाकुर, छोटी राईडर एवं अमन के विरुद्ध केक काटने को लेकर गंदी गंदी गालिया देकर चाकू से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संबन्ध में रिपोर्ट की थी। जिस पर अपराध क्र. 562/2022 धारा 323,324,294, 506, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।विवेचना के दौरान डाक्टर द्वारा मेडीकल रिपोर्ट मे मजरूब बलेश यादव को आयी चोट गंभीर प्रकृति की होना लेख किया गया जिससे प्रकरण मे धारा 307 भादवि का ईजाफा किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. मोनिका शुक्ला के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव व नगर पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय के मार्गदर्शन में तत्परता से थाना कोतवाली पुलिस को आरोपीयो की गिरफ्तारी करने हेतू निर्देशित किया गया ।

थाना कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आरोपी अमन उर्फ अभिषेक सेन पिता जगन्नाथ सेन उम्र 21 साल निवासी ग्राम पमारिया थाना नटेरन हांल माधौ महल के सामने डंडा पुरा विदिशा एवं छोटी राईडर उर्फ चोटी उर्फ रोहित सेन पिता नरेश सेन उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 11 रूपमती लाज के पास बस स्टैंड विदिशा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा दोनो को जेल भेजा गया। विवेचना की जा रही है।

उक्त दोनो आरोपी की गिरफ्तारी में करने मे निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल बरकड़े, आर. 782 राजकुमार बघेल, आर. 306 शिवभान भदौरिया, आर. 267 अजय सिकरवार, आर. 810 संदीप जाट, आर. 221 सुरेश रघुवंशी, का सराहनीय योगदान रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811