Let’s travel together.

नन्ही देवरी में 2 से 8 दिसंबर तक पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन

0 117

सागर। आचार्य भगवान श्री विद्यासागर महाराज जी की कृपा से सागर जिले के ग्राम नन्ही देवरी में 2 से 8 दिसंबर तक पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन होगा। आचार्य श्री जी के आशीर्वाद से यह आयोजन निर्यापक मुनि श्री समता सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न होगा।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि नन्ही देवरी ग्राम की पावन माटी में जन्मे आचार्य श्रीजी से दीक्षित 2 मुनि महाराज एवं 2 आर्यिका माताजी है।
1008 श्रीमद्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव गजरथ एवं विश्व शांति महायज्ञ में पावन सान्निध्य नगर गौरव निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज सहित उनके संघस्थ मुनि श्री महासागर महाराज, मुनि श्री निष्कंपसागर महाराज, ऐलक श्री निश्चयसागर महाराज, का मिलेगा।
आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण श्री समतासागर जी महाराज एवं समाधिस्थ मुनि श्री स्वभावसागर जी महाराज एवं आर्यिका संयममति माताजी, आर्यिका स्वाभावमति माताजी की जन्मस्थली ग्राम नन्ही देवरी है। नवनिर्मित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन सर्वतोभद्र जिनालय का भव्य पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव 2 से 8 दिसंबर 2022 तक होने जा रहा है। महामहोत्सव कार्यक्रम के संबंध में तैयारियां शुरू हो गई हैं निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का वर्षायोग चातुर्मास इन दिनों बेगमगंज में चल रहा है और दीपावली के बाद पिछिका परिवर्तन समारोह होगा। फिर वहां से मुनि संघ का विहार नन्ही देवरी की ओर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811