Let’s travel together.

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते आज भी गंदगी से पेट की आग बुझाने की कवायद

0 119

पढाई की उम्र में भी पेट की आग बुझाने की खातिर गंदगी की बीच घूम रही जिंदगी

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

सरकार प्रशासन जहां एक तरफ जनकल्याणकारी योजनाएं एवं मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान से कार्यक्रम चला रहे हैं वहीं इन योजनाओं से कोसों दूर पेट की आग बुझाने कांधे पर बोरिया टांगें गंदगी के ऊपर दारोमदार जिंदगी इनमें बूढ़े जवान बच्चे के साथ ही महिला युवतियां बूढी महिला तक गंदगी के बीचोबीच पेट की आग बुझाने रोटी तलाश करते आसानी से दिखाई दे जाती है । आखिर सरकार की योजनाएं इन तक न पहुंच पाना कहीं न कहीं सवाल खड़े कर रहे हैं।।
जानकारी के अनुसार जहां एक तरफ इन दिनों मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतार कर घर घर लाभ पहुंचाने की कवायद चल रही है तब इस विश्व विख्यात नगर में जहां कहीं गंदगी के ढेर लगे दिखाई देते हैं उन गंदगी में जिंदगी मंडराती हुए दिखाई दे जाती है तब सरकार की योजनाएं व क्रियान्वित करने वालों के लिए सवाल खड़े हो रहे हैं । एक तरफ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने तथा हर व्यक्ति को इन योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ताकि जमीनी स्तर पर विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा सके । इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर मूर्तरूप देने बड़े पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों की लंबी फौज जुटी हुई है तो वहीं दूसरी ओर इस ऐतिहासिक स्थली पर जगह जगह लगे गंदगी के ढेरों के बीचोबीच जिंदगी भी पेट की आग बुझाने रोजी रोटी ढूंढते दिखाई दे जाते हैं ऐसा भी नहीं है कि इनमें लगे गरीब किसी विशेष उम्र के हों परन्तु यहां बुजुर्ग महिला पुरूष युवा युवतियां तो लगे ही हुए है बल्कि इनके बीचोबीच उस उम्र के नौनिहालों भी लगे रहते हैं जिनके स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बैठने के दिन होते हैं ।ऐसा भी नहीं है कि यह लोग केवल इस स्थल पर ही आसानी से दिखाई दे जाते हैं बल्कि पैदल चलने वाले यह लोग दूरदराज गांवों में भी आसानी से दिखाई दे जाते हैं तब सवाल खड़े होने लगते हैं कि सरकार अथवा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी क्या इतने गंभीर है कि जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं को ऐसे लोगों तक पहुंचाने में सफल होंगे तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ऐसे लोगों को लाभ हो सकेगा अथवा जमीनी स्तर पर पहुंचाने हजारों लाखों रुपए खर्च व्यर्थ हो जायेगे । ऐसे लोगों को झुंड सुबह से ही अपने घरों से निकल कर जहां गंदगी दिखाई दे जाती है उसके बीचोबीच से अपनी रोजी रोटी तलाश करते नजर आ जाते हैं तथा यह लोग अपने पेट भरने के लिए घरों से रोटी मांग कर पेट की आग बुझाकर फिर अपनी जिंदगी गंदगी के बीचोबीच उतार देते हैं कभी कभी तो लोग इनपर चोरी के तक आरोप लगा देते हैं बावजूद इसके इनकी जिंदगी कचरे कूड़ो के बीच निकलती रहती है तब सरकारों की जनहित कारी तथा जनकल्याण कारी योजना मात्र खाना पूर्ति करते हुए संपन्नो तक ही सिमट कर तो नहीं रह जाती हालांकि गरीबी के दौर से गुजरने वाले आज भी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के इंतजार में आसानी से दिखाई दे जाते हैं जबकि संपन्न लोग जो अपनी अधिकारी कर्मचारियों मजबूत पैंठ रखते हैं उन तक ही यह योजना सिमट कर रह जाती है तथा धरातल पर पहुंचने के पहले ही दम तोड देती है ।ऐसा भी नहीं है कि इनपर जिम्मेदारों की नजर न पहुंच पाती है ।तब लगने लगता है कि सरकारो की सेकंडों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई तो जा रही है परन्तु पात्रता की श्रेणी में रहने वाले आज भी गंदगी के बीचोबीच अपनी रोजी रोटी तलाश कर रहे हैं तथा जो अपात्रता रखने वाले लोग पात्रता की श्रेणी में शामिल होकर सबसे पहले लाभ उठाने में सफल रहते हैं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के नाम पर हजारो लाखों रुपए की बलि चढ़ जाती हैं । इससे न केवल इनकी जिंदगी कचरे कूड़ो में रह जाती है बल्कि योजनाओं में पात्रता की श्रेणी भी बदल जाती है इसके साथ ही सरकारों के मंसूबे भी धरे के धरे रह जाते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811