सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
मंगलवार को सलामतपुर में गणेश वृद्धाश्रम वेलफेयर सोसायटी ने कार्यक्रम आयोजित करके गरीब व वृद्धों को राशन साम्रगी वितरित की। इस दौरान शमशाबाद विदिशा के समाजसेवी प्रेमचंद मोदी, अमरचंद साहू, रातातलाई सरपंच रघुवीर मीणा, भाजपा नेता टीकाराम पाल, विजय चौकसे, रीतेश अग्रवाल, यशवंत राजपूत, ज़हीर मंसूरी, वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में 15 गरीब, मोहताज व बुज़ुर्गों को राशन साम्रगी के पैकेट जिसमें आटा, घी, खाद्य तेल, शक्कर, नमक, चावल, प्याज़, हल्दी, गर्म मसाला आती सामान वितरण किया गया है।प्रेमचंद मोदी ने बताया कि मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर गरीब मोहताज लोगों में राशन सामग्री वितरित की है। और कहा कि इस वृद्धाश्रम में गरीब व लाचार लोग जिनका कोई मकान या आराम करने की जगह नही है। वह लोग यहां आराम से रह सकते हैं। इस वृद्धाश्रम में दस पलंग, रजाई गद्दे के साथ ही गेस चूल्हा, गेस भट्टी व रसोइया की भी व्यवस्था की गई है। वहीं श्री गणेश वृद्धाश्रम वेलफेयर सोसायटी में महिला सिलाई कड़ाई, ब्यूटीपार्लर और विभिन्न प्रकार के वेलफेयर कार्य संचालित किए जाएंगे। वृद्धाश्रम की संचालक भागवती मोदी ने क्षेत्र के दानदाताओं व अन्य लोगों से भी अपील करते हुए कहा है कि लोग भी इसमें दान करने के माध्यम से जुड़कर समाज सेवा कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रेमचंद मोदी ने सलामतपुर में 51 लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए व एक मकान दान देकर श्री गणेश वृद्धाश्रम वेलफेयर सोसायटी का शुभारंभ किया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।