पैर पूज कर देवी स्वरूप कन्याओं से लिया आशीर्वाद
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
सिलवानी नगर के वार्ड क्रमांक 14 में पुष्पा विद्यालय के सामने मां भगवती की झांकी रखी गई थी। जिसमें दशहरे के बाद मां भगवती के विसर्जन उपरांत आज रविवार के दिन झांकी स्थल पर आर्यंस ग्रुप के द्वारा कन्या भोज का कार्यक्रम किया गया ।जिसमें नव दुर्गा उत्सव समिति आर्यन्स गु्र्प द्वारा रविवार को नगर कन्या भोज का आयोजन किया। नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजित की गई दुर्ग प्रतिमाओं के विसर्जन पश्चात् कन्या भोजन आयोजित किए जा रहे हैं नगर के आर्यन्स गु्र्प दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा रविवार को दुर्गा पंडाल में नगर कन्या भोज का आयोजन किया गया। यहां पर समिति के सदस्यों के द्वारा देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन कराएं। और उनके पैरों में माहर लगाकर पैर पूजे आशीर्वाद लिया एवं भेंट दें कर विदाई की।
समस्त वार्ड नंबर 14 की कन्या एवं सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कन्या भोजन में माता का प्रसाद ग्रहण किया गया ।जिसमें लगभग 500 कन्याओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की सभी समिति के सदस्यों ने सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित किया ।