Let’s travel together.

मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में रामपाल सिंह हुए शामिल

0 273

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

देश में मध्यप्रदेश के विकास की गाथा सुनाई दे रही है पड़ोसी सरकारें भी फिर देश की योजनाओं को जानने की इच्छुक हैं इसी उद्देश्य के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा विधी विधायी संबंधित विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और प्राकलन समिति के सभापति क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने मुंबई पहुंच कर महाराष्ट्र विधानसभा के विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर एवं विधानसभा के अधीनस्थ समितियों के सभापति एवं सदस्यों के साथ सौजन्य भेंट कर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।


इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मंगेश नामदेव, भोपाल के कांग्रेस विधायक विधान सभा समिति के सभापति पीसी शर्मा भी साथ थे।
सौजन्य भेंट में दोनों ही सरकारों के द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई वही विकास कार्यों को लेकर भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही सरकारों के विधानसभा अध्यक्षों आदि के साथ की गई बैठक में प्रदेश के विकास के लिए नए द्वार खुलेंगे और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए योजनाओं का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811