मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम अंबाडी मैं नायाब तहसीलदार नियति साहू ने किसान गोलू साहू के खेत पर पहुंच कर खेत का जायजा लिया। गोलू साहू ने दो दिन पहलेे शिकायत की थी कि उसके खेत में गांव की नालियों का पानी जाने से गेहूं की फसल खराब हो रही है पिछले साल भी उसकी फसल नाली के पानी के कारण खराब हो गई थी। इस साल फिर से गेहूं की फसल खराब हो रही है। कुछ दिन पहले भी नायब तहसीलदार द्वारा पंचायत को आदेश दिया गया था नाली का निर्माण कराया जाए। मगर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी किसान की समस्या का हल नहीं हुआ था इसको लेकर किसान ने फिर शिकायत की थी उसी को लेकर नायब तहसीलदार ने बुधवार को किसान की फसल का जायजा लिया तो फसल में गंदा पानी भरा हुआ पाया गया। तहसीलदार ने पंचायत कर्मी को आदेश दिया कि किसान की फसल खराब ना हो इसकी उचित व्यवस्था की जाएगी। पंचायत कर्मियों ने भी बताया की एक हफ्ते में नाली का निर्माण कार्य करा दिया जाएगा।