Let’s travel together.

सेमरी जलाशय से लगी कई एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण

0 102

 

अतिक्रमण को लेकर मरखेड़ा टप्पा के एक दर्जन से अधिक लोगों ने नाराजगी जताई और अतिक्रमण हटाने वन विभाग को दिया आवेदन

सतेंद्र जोशी

रायसेन। बेगमगंज तहसील के तहत 250 से अधिक गांवों को सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने वाले सेमरी जलाशय के आसपास हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण है।
अतिक्रमण की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। वन मंडल अधिकारी विजय सिंह ने शीघ्र ही जांच कराने और अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है। अतिक्रमण को लेकर मरखेड़ा टप्पा के लोगों में खासी नाराजगी है यहां के निवासी महेंद्र सिंह, बृजभान सिंह, प्रीतम सिंह, संतोष कुमार जैन, राजेंद्र सिंह, नवल किशोर, सौरभ जैन, दिनेश जैन आदि लोगों ने बेगमगंज रेंजर को आवेदन दिया है। आवेदन में स्पष्ट कहा है कि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अतिक्रमण इतना है कि मवेशी को जंगल में जाने के लिए नहीं बचा रास्ता

जानकारी मिली है कि बेगमगंज तहसील के तहत ग्राम मरखेडा टप्पा रायसेन शासकीय जंगल की भूमि पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके अलावा शासकीय जंगल की भूमि में से जो फारेस्ट का रोड चैनसिंह प्रजापति के खेत से लगा हुआ है, उससे लगे हुए बाबू चौकीदार तक के घर तक सभी किसानों ने रोड से लगी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे ग्राम के मवेशीयों को चरने जाने के लिए जगह नहीं बची है। और ना ही मवेशी को आने-जाने का कोई रास्ता बचा है। अतिक्रमण की वजह से हालात यह है कि किसानों को ट्रेक्टर ट्राली निकालते समय क्रासिंग की भी जगह नहीं बची है। कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इस कारण ग्राम की गोखर मवेशी चरवाहा ने मवेशी चराना बन्द कर दिया है। इस कारण ग्राम के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

अतिक्रमण की जानकारी आपके द्वारा मिली शीघ्र कार्रवाई होगी

रायसेन जिला वन मंडल अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सेमरी जलाशय के आसपास वन भूमि पर अतिक्रमण है ऐसी जानकारी मुझे नहीं है आपके द्वारा प्राप्त हुई है। मैं दिखवाता हूं और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811