Let’s travel together.

गाँजापकड़ने के बाद मामला न बनाने रिश्वत लेना पड़ा भारी,बाड़ी थाने के टीआई सहित5 निलंबित

0 2,310

मुख्यमंत्री निवास पर की लिखित शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक की कार्यवाहक

विनोद साहू

बाड़ी रायसेन । गाँजा पकड़ने के बाद मामला न बनाने रिश्वत लेना बाड़ी की पुलिस पर भारी पड़ गया।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को शिकायत के बाद रायसेन SP ने बाड़ी थाने के टीआई सहित5 पुलिसकर्मियों कल निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बाड़ी पुलिस ने विगत माह बारना कालोनी से सूचना मिलने के बाद लगभग सत्तर किलो गाँजा पकड़ा था, जिसमे पुलिस ने खपरिया निवासी भगवानसिंह को गाँजा के मामले में पकड़ा लेकिन उससे दो लाख रुपए की रिश्वत ली गई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस मामलें को गंभीरता से लिया और मामले की जांच के निर्देश दिये। मामले में जांच उपरांत बाड़ी थाना के थाना प्रभारी और कर्मचारियों को लिप्त पाया गया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल ने बाड़ी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल ने बताया कि किसी व्यक्ति की शिकायत पर जांच की गई है। लेन-देन का मामला है। अपराध सिद्ध हुआ है। जांच जारी है। इस मामले में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना, थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी विनय दुबे, विनय यादव, निकुंज राय, विद्याप्रसाद को निलंबित कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811