सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ 2 युवकों ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेमरा गांव की 18 वर्षीय युवती सिलाई के कपड़े उठाने अम्बाड़ी गांव जा रही थी। तभी रास्ते में दो आरोपी नहर के पास मिल गए। जमुना लोधी एवं सुरेश लोधी दोनों युवती को डरा धमकाकर जबरदस्ती नहर के पास बने फार्महाउस पर ले गए। जहां पर दोनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब शोर-शराबा हुआ तो कुछ लोग वहां पर पहुंच गए। वहीं युवती ने घर आकर अपने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया। पिता अपनी बेटी को लेकर महिला थाने रायसेन पहुंचे। जहां पर पुलिस ने दोनों आरोपी सुरेश लोधी एवं जमुना लोधी के विरुद्ध धारा 341, 342, 376( डी) के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार के दिन दोनों आरोपियों को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए गए। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि दुष्कर्म को घटना को पांच लोगों ने अंजाम दिया था। लेकिन पुलिस ने दो युवकों को ही आरोपी बनाया है। बाकी युवकों को छोड़ दिया गया है।