Let’s travel together.

नगरभाजपा के दशहरा मिलन समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल

0 191

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

भारतीय जनता पार्टी नगर ने दशहरा मिलन समारोह भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी की अध्यक्षता में लोकशक्ति कार्यालय पर संपन्न हुआ ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी उत्सव वास्तव में रावण पर विजय प्राप्त करना नहीं है, विजयादशमी का वास्तव में अर्थ हमारी भारतीय संस्कृति परंपरा, रावण से पहले भी भारत था रावण से पहले भी सनातन संस्कृति थी और विजयादशमी का अर्थ है सीमा उल्लंघन,हमारी निर्धारित सीमा को लांघकर विजय प्राप्त करे । वह सच्चे अर्थों में विजयदशमी होती है। यह विजय मनोरथ की है, सफलता की मनोवृत्ति, संघर्ष की मनोवृत्ति, विजय की मनोवृति में भी दिशा सही हो । विजय प्राप्त करने में हम दिशा नहीं भटके विजय प्राप्त करने में हमारी क्षमता, युक्ति, बुद्धि, योग्यता, चातुर्य ये तमाम गुणों के साथ हम अपने जीवन में सफल हो यही विजयादशमी है । दशहरा पर्व पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्य डॉ सत्यनारायण जटिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेडा जगदीश अग्रवाल, रमेश शर्मा, अशोक प्रजापत, पूर्व महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, वीरेंद्र कावड़िया, सोनू गेहलोद, रूप पमनानी, संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811