Let’s travel together.

श्री दुर्गा नवमी पर शहर में निकली जवारो की शोभायात्रा, दर्शनों के लिए जुटी धर्म प्रेमियों की भीड़

0 171

सी एल गौर रायसेन

श्री दुर्गा उत्सव के चलते दुर्गा नवमी के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में ग्रामीण अंचलों तक मां जगदंबे के जवानों की शोभायात्रा जगह-जगह से निकाली गई।

इस दौरान शोभायात्रा में कन्याएं एवं महिलाएं अपने सिर पर माताजी के जवारे रखकर शोभा यात्रा में साथ चल रही थी इसके साथ ही शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी भी उत्साह के साथ मैया के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे । रायसेन शहर की पुरानी बस्ती पाटन देव, पटेल नगर, नरापुरा गोपालपुर आदि क्षेत्रों में नवरात्र के दिनों में माता के जवारे बोए गए थे जिनकी शोभायात्रा दुर्गा नवमी के अवसर पर

उत्साह के साथ निकाली गई इस दौरान सैकड़ों धर्म प्रेमियों की शोभायात्रा को देखने के लिए भीड़ जुटी शहर में जगह-जगह जवारो की शोभायात्रा का स्वागत किया गया इसके पश्चात जवारो का विसर्जन प्राचीन मिस्र तालाब पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ किया गया। इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का वितरण किया गया एवं जस भजन के कार्यक्रम भी संपन्न हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |     पर्वतारोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव 2 अप्रैल से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर  चढ़ाई करने  निकलेगी     |     सूखी  बाईपास पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के कारण मंडीदीप की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगी रोक, हाईवे 18 पर बढ़ा ट्रैफिक     |     चाय से शुरू हुए मामूली विवाद में देवर ने भाभी को डंडों से पीट – पीट कर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811