Let’s travel together.

नवरात्रि:: छठवां दिन माँ दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा

0 130

इस समय पूरे देश में शरदीय नवरात्रि की धूम है. नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के एक स्वरूप की पूजा होती है. मां दुर्गा का छठा अवतार है मां कात्यायनी, जिनकी पूजा नवरात्रि के छठे दिन की जाती है. मां कात्यायनी की पूजा करने से रोग, शोक, संताप व भय से मुक्ति मिल जाती है.

कौन हैं मां कात्यायनी
हिंदु शास्त्रों के अनुसार, ऋषि कात्यायन ने जगजननी मां दुर्गा को अपनी पुत्री के रूप में पाने के लिए तपस्या की थी. ऋषि के घर जब मां ने जन्म लिया तो उन्होंने ही सबसे पहले मां की पूजा की. इसलिए मां दुर्गा को कात्यायनी के नाम से जाना गया. मां कात्यायनी का ब्रज धाम में भी अत्यंत महत्व है. आज भी ब्रज मंडल में मां कात्यायनी को कृष्ण पूजन से पहले पूजा जाता है.

यहां सभी गोपियों ने भगवान कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए जमुना नदी के तट पर मां कात्यायनी की पूजा की. मां कात्यायनी की तीन आंखें और चार हाथ हैं. एक बाएं हाथ में शस्त्र और दूसरे में कमल है और वह सिंह पर सवार हैं.

नवरात्रि के छठे दिन की पूजा विधि
नवरात्रि में सुबह जल्दी उठकर देवी कात्यायनी का ध्यान करें और स्नान करके मंदिर में मां की पूजा करें. सबसे पहले मां का तिलक करके, उन्हें अक्षत,  गुड़हल या लाल रंग का फूल अर्पित करें. फिर मां की आरती करें और मां को शहद और पान का भोग लगाएं.

मां कात्यायनी के मंत्र

ओमदेवी कात्यायन्यै नमः

चंद्रहासोज्जवलकरा शार्दूलवर वाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनि।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811