Let’s travel together.

ग्राम पंचायतो में चल रहे मुखिया के बगैर काम,नदारद रहते हैं मुख्य जनप्रतिनिधि

0 124

बरेली से यशवन्त सराठे

रायसेन जिले की बरेली तहसील की ग्राम पंचायत धोखेड़ा में बगैर जनप्रतिनिधियों के ही आधे अधूरे कार्य चल रहे हैं ।
ग्राम बासियो ने एस डी एम प्रमोद गुर्जर को ज्ञापन सौपा ज्ञापन मे कहा गया है,कि जन प्रतिनिधियो की अनुपस्थितियो में ग्राम सभाएं की जाती हैं परंतु ना तो इन ग्राम सभाओं में सरपंच की मौजूदगी होती है और ना ही पंचों की प्रमुख जनप्रतिनिधियो की गैर हाजरी में शासन द्वारा आदेशित योजनाओं को सिर्फ कागजो में लीपापोती के तौर पर दर्शाया जा रहा है ग्राम सभाओं में सिर्फ रोजगार सहायक की मौजूदगी में ही सारे काम कागजी तौर पर निपटा लिए जाते हैं परंतु इन पर अमल नहीं होता इस प्रक्रिया को देख देख कर ग्रामवासी परेशान हैं और अपने कार्यों को लेकर भी चिंतित हैं क्योंकि शासन से प्रदत योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलना अनिवार्य है परंतु ग्राम सभाओं में महिला सरपंच की अनुपस्थिति में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता इस प्रक्रिया से परेशान होकर ग्राम वासियों ने माननीय कलेक्टर महोदय रायसेन को एक लिखित अबेदन के द्वारा शिकायत की है जिसमें संपूर्ण जानकारी दी गई है की ग्राम सभाओं की बैठक में महिला सरपंच सचिव और अन्य जैसे पंच आदि मुख्य जिम्मेदार पदाधिकारी गैर जिम्मेदाराना तरीके से नदारद रहते हैं वही एक रोजगार सहायक के ऊपर सारी जिम्मेदारी देकर सारे कार्यों पर लीपापोती की जा रही है इसी संबंध में सभी ग्राम वासियों द्वारा एक लिखित शिकायती आवेदन के अनुसार संबंधित विभागों को सूचना प्रदान की गई है और शिकायत भी कि है कैसे शासन के आदेश पर पलीता लगा रहे ग्राम पंचायत धो खेड़ा के जनप्रतिनिधि अभी कुछ समय पहले शासन के आदेश अनुसार आदेश में लिखा गया था कि जिस जनपद ग्राम पंचायत और नगर पंचायत की सभा में अगर महिला सरपंच की जगह अगर उनके सरपंच पति बैठकी में शामिल होते हैं तो इन पर उचित कार्रवाई की जाएगी परंतु इसी क्रम में आदेशों का उल्लंघन करते हुए शासन की आंखों में धूल झोंक रहे कुछ जिम्मेदार जन प्रतिनिधि अब आगे देखना है कि इस खबर पर शासन और प्रशासन कितना गौर करता है क्या इसी तरह आदेशों की अवहेलना होती रहेगी क्या इसी तरह आपसी मिलीभगत से गैर जिम्मेदार पंच सरपंच अपना पेट भरते रहेंगे क्या इसी तरह जनता परेशान होती रहेगी यह सब विचारणीय तथ्य हैं आगे देखना है की अब गैर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर क्या कार्रवाई होती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811