Let’s travel together.

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांवों को स्वच्छ रखने निकाली रैली

0 210

ग्रामीणजनों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

– मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान पर चला वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओं अपने गांवों को साफ सुधरा रखने के लिए आगे आई हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए गए सेवा पखवाड़ा और मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत अपने गांव में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शिवपुरी जनपद पंचायत के रातौर ग्राम की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपने गांव में जागरूकता रैली निकाली और गांव में साफ-सफाई की। रातौर ग्राम की महिलाओं ने गांव में रैली निकालते हुए सभी ग्रामीणजनों से अपील की कि वह अपने गांव में नियमित साफ-सफाई करें। अपने घरों के पास व गांव के अन्य स्थानों पर कचरा न डाला। कचर डस्टबिन में ही डाले और नियमित साफ-सफाई पर जोर दें। ऐसे संदेश सभी महिलाओं ने ग्रामवासियों को दिए। रातौर में समूह की महिलाओं ने अपने गांव में साफ-सफाई की और श्रमदान किया। गांव के अन्य लोगों को भी श्रमदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिवपुरी जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्वेता भदौरिया, मप्र ग्रामीण आजीविका समूह के समर्थ भारद्वाज, विकासखंड प्रबंधक देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा और ग्राम पंचायत के सचिव व रोजगार सहायक भी मौजूद रहे।
इस दौरान रातौर गांव की महिला पूनम परिहार ने बताया कि हम समूह की महिलाओं ने अपने गांव के लोगों को बताया कि हर घर में सफाई रखें। रविता जाटव ने बताया कि हमने गांव वालों से अपील कि अपने गांव को साफ रखने के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि गांव साफ रहेगा तो बीमारियां नहीं होंगी। शिवपुरी जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृष्टि भदौरिया ने बताया कि यहां की महिलाओं ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली निकाली। समूह की महिलाओं ने सभी ग्रामीणों से अपील की वह अपने घर व अन्य परिसर को साफ-सुधरा रखें। गंदगी न फैलाएं। गंदगी से तमाम बीमारियां होती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811