रंजीत गुप्ता शिवपुरी
केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी द्वारा हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत हिंदी पुस्तकों एवं पत्रिकाओं की प्रदर्शनी पुस्तकालय बनाई गई जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक आर्य ने किया और विद्यार्थियों को सुझाव दिया की पुस्तकों को अपना मित्र बनाकर ज्ञान अर्जित करें।
कार्यक्रम समन्वयक एवम हिंदी स्नातकोत्तर शिक्षक मोहन मुरारी मिश्र ने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण तथा ज्ञान वर्धन में हिंदी पुस्तकों के योगदान पर प्रकाश डाला। श्री मिश्र ने हिंदी साहित्यकारों की पुस्तकें पढ़ने हेतु छात्र छात्राओं को प्रेरित किया । इस प्रदर्शनी का आयोजन पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती निशु उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक मनोहर सिंह कुशवाह एवम वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।