Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत में जनकल्याण शिविर का आयोजन, 161 आवेदन हुए प्राप्त

0 195

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सोमवार के दिन मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जनकल्याण शिविरों का आयोजन संपन्न किया गया।इसी कड़ी में सांची जनपद क्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज ग्राम पंचायत में भी शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक एवं उपसरपंच शमीम खान उपस्थित थे। सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्य व रोजगार सहायक गायत्री चतुर्वेदी की और से शिविर में ग्रामीणों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के लिए 61 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 25 आवेदन गरीबी रेखा के, 110 आवेदन पीएम आवास योजना के, 6आवेदन पेंशन, 12 आवेदन शौचालय के तथा 8 आवेदन पात्रता पर्ची के प्राप्त हुए इनमें से कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में मुख्य रूप से दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, उप सरपंच शमीम खान, हल्का पटवारी दिलीप मालवीय, सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्य, रोजगार सहायक गायत्री चतुर्वेदी एवं समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811