Let’s travel together.

कृषि विज्ञान केंद्र का कृषि महाविद्यालय ग्वालियर की टीम ने किया निरीक्षण

0 115

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी पर कृषि महाविद्यालय ग्वालियर से आए कृषि स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों के मूल्यांकन की टीम ने ग्राम रातौर एवं कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी पर अवलोकन एवं निरीक्षण किया।
टीम में डॉ राजेश लेखी विभाग अध्यक्ष उद्यान विभाग, डॉ शोभना गुप्ता विभागाध्यक्ष प्रसार शिक्षा, डॉ रजनी सासोड़े सहायक प्राध्यापक पौधों रोग, डॉ शशि यादव वैज्ञानिक मृदा विज्ञान एवम् डॉ निशा भदौरिया सहायक प्राध्यापक शस्य विज्ञान उपस्थित रहे। उक्त दल द्वारा कृषि छात्रों द्वारा ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के लिए किए जा रहे कार्यों की मूल्यांकन किया एवं कृषक सहभागिता के साथ किए जा रहे अध्ययन के बारे में उचित मार्गदर्शन भी दिए। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ एस पी सिंह, रावे कोऑर्डिनेटर डॉ एमके भार्गव, डॉ. शैलेन्द्र कुशवाह, सहकोऑर्डिनेटर डॉ.नीरज कुशवाहा के साथ अन्य वैज्ञानिक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कृषि महाविद्यालय की टीम द्वारा ग्राम रातोर में कृषकों की टमाटर, सोयाबीन इत्यादि फसलों में समस्याओं का अवलोकन करते हुए निदानात्मक उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। कृषि शिक्षा में संलग्न कृषि छात्रों और कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के समन्वय में आयोजित किए जा रहे रावे कार्यक्रम की सराहना भी की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बताया फर्जी और प्रोपगेंडा, तो मुख्यमंत्री साय ने की विधायक अनुज शर्मा की तारीफ     |     पेंड्रावन जलाशय को लेकर बोले मुख्यमंत्री जनहित के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा     |     10 साल बाद फिर बना मध्य प्रदेश नेशनल चैंपियन, अनूपपुर के खिलाड़ियों ने दिलाए पदक     |     नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को लेकर 23 नवंबर को ग्राम मिंडा में होगा कृषक संवाद कार्यक्रम     |     भारतीय मजदूर संघ के जिला अधिवेशन की तैयारियां तेज, 28 नवंबर को रायसेन में जुटेंगे कर्मचारी और श्रमिक     |     भोपाल में आचार्य संघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह संपन्न     |      सिलवानी में वन्यजीव के अवशेष मिलने से हड़कंप, सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम से विवाद     |     पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र के बीट कालोनी के समीप राजस्व भूमि पर मिले वन्यप्राणी के अवशेष      |     भाऊखेड़ी जोड़ पर युवक की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- गोली मारकर की हत्या     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा के पहले ही गरमाई सियासत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811