Let’s travel together.

शारदा माता के दर्शन करने 18 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना

0 184

नवरात्रि के प्रथम दिन करेंगे शारद माता के दर्शन

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार एवं श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियें ने माता के भक्तों के जनों को किया रवाना

रायसेन । श्री हनुमान मंदिर पाटन देव से शारदा माता मैहर के दर्शन करने के लिए 18 सदस्यों का माता के भक्तों का जत्था शुक्रवार को श्री हनुमान मंदिर पाटन देव से रवाना हुआ यह जत्था नवरात्रि के प्रथम दिन मैहर की शारदा माता के दर्शन करेगा इस जत्थे को माता के भक्तों को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार एवं श्री हिंदू उत्सव समिति रायसेन के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति ने फूल माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर माता के भक्तों के जत्था को रवाना किया ।


यहां यह बता दें कि मैहर वाली शारदा माता की यात्रा का यह 21 वर्ष है प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन शारदा मैया के दर्शन करते हुए यह यात्रा सन 2002 से निरंतर जारी है माता के भक्तों के जत्था में नरेश उपाध्याय , तारा सिंह कुशवाहा, हेवत सिंह कुशवाहा, बदन सिंह कुशवाहा , कमलेश विश्वकर्मा सहित 18 भक्त शामिल है ।
इस अवसर पर संतोष साहू रामकुमार साहू, पार्षद कैलाश ठाकुर , पार्षद देवेंद्र यादव , पूर्व उपाध्यक्ष नपा. नारायण सिंह कुशवाहा , पूर्व पार्षद अशोक नाविक श्री हिंदू उत्सव समिति के कंछेदी चक्रवर्ती, ठाकुर मलखान सिंह बारेलाल सूर्यवंशी राजू धाकड़ राहुल कर्ण तिलक शाक्या आदि ने जत्था में शामिल माता के भक्तों का तिलक लगाकर एवं फूल माला पहनाकर रवाना किया ।
नरेश उपाध्याय, तारा सिंह कुशवाह, हेवत सिंह कुशवाह , डालचंद कुशवाह, बदन कुशवाह कमलेश विश्वकर्मा , हल्के कुशवाह, मर्दन कुशवाह, प्रेम मालवीय, भगवान सिंह मेहरा , संतोष बाबा, विनोद गौर, राकेश कुशवाह, गोलू मेहरा, कंचन सिंह लोधी, बंटी कुशवाह, कल्लू कुशवाह, जमुना कुशवाह, नारायण सिंह दादा आदि शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811