Let’s travel together.

स्व.विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 जनवरी को

0 637

सचिन अग्रवाल

सारणी। जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वधान में आगामी 9 जनवरी से होने वाले अटल बिहारी बाजपेयी फुटबॉल ग्राउंड पर स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शाहपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी माननीय अनिल सोनी जी के अपील पर तारीख बढ़ाई गई थी ।
आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिंह ,सुधा चंद्रा नन्हे सिंह ,बहादुर थापा ने कहा कि वर्तमान समय में शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार स्टेडियम एवं ग्राउंड मे दर्शकों की बैठने की 50% क्षमता की अनुमति प्रदान की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जा सकता है इसी गाइडलाइन का पालन करते हुए इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 जनवरी दिन रविवार से किया जाएगा। समिति के संरक्षक रंजीत सिंह जी ने कहां की शाहपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी अनिल सोनी जी से चर्चा की गई उन्होंने शासन की गाइडलाइन जो नई आई है उसके अनुसार टूर्नामेंट कराने की अनुमति दी है। सभी संरक्षकगण खेल प्रेमी जनता से खेद व्यक्त करते हुए कहां की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी बैनर पोस्टर आमंत्रण पत्र छप चुके थे वर्तमान समय में हम 9 जनवरी को शुभारंभ नहीं कर पाये इसके लिए हम सभी को खेद है, परंतु बाबा मठारदेव की असीम कृपा से हम इस टूर्नामेंट का शुभांरभ 30 जनवरी से स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट को प्रारंभ करेंगे। जिसको लेकर पाथाखेड़ा के स्व० अटल बिहारी वाजपेयी फुटबॉल ग्राउंड में तैयारियां जोरों पर की जा रही है साफ सफाई ग्राउंड का समतलीकरण किया जा रहा है पिच बनाने का कार्य जोरो पर है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811