Let’s travel together.

रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर अरविंद दुबे करेंगे ध्वजारोहण

0 125

जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
कलेक्टर, एसपी की उपस्थिति में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

रायसेन।जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा। रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा ध्वजरोहण किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह की कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल की उपस्थिति में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दुबे द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा तथा प्रातः 09.02 बजे राष्ट्रधुन एवं सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 09.09 बजे कलेक्टर द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रातः 09.14 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया जाएगा तथा प्रातः 09.40 बजे गुब्बारे छोड़े जाएंगे। इसके पश्चात प्रातः 09.42 बजे हर्ष फायर एवं प्रातः 09.46 बजे मार्च पास्ट किया जाएगा। प्रातः 09.55 बजे परेड कमाण्डर्स से मुख्य अतिथि का परिचय तथा प्रातः 10 बजे से झांकी का प्रदर्शन होगा। प्रातः 10.40 बजे पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।


रायसेन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कोविड-19 के दृष्टिगत परेड में एनएसएस, स्काउट गाईड, शौर्यदल आदि भाग नहीं लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं पर केन्द्रित चलित झांकियां निकाली जाएगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर परेड नहीं होगी। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार द्वारा उनके क्षेत्र में निवासरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके परिजनों को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811