Let’s travel together.

“सबको आवास”कार्यक्रम एवं 26 जनवरी को लेकर सचिवों की आयोजित हुई बैठक

0 661

कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा एक सचिव को जारी हुआ शो कॉज नोटिस

घोड़ाडोंगरी बैतूल से सचिन अग्रवाल

जनपद पंचायत कार्यालय में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को 28 जनवरी को मुख्यमंत्री के हाथों ऑनलाइन प्रथम किस्त वितरण कार्यक्रम के पँचायतो में प्रसारण कराने एवं 26 जनवरी को ग्रामपंचायत स्तर पर शासन निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर जनपद सीईओ प्रवीण इवने की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई एक पंचायत सचिव को प्रगति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जनपद कार्यालय में शनिवार को सचिवों की बैठक आयोजित हुई थी जिसमें 28 जनवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत प्रदेश के 3.5 लाख हितग्राहियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों प्रथम किस्त का वितरण ऑनलाइन किया जाना है जिसका प्रसारण प्रत्येक पँचायत मे कराना है उक्त आनलाईन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सचिवों को तैयारी करने के संदर्भ में निर्देशित किया गया हर पंचायतों में उक्त कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की जाना है ।
बैठक में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पँचायत स्तर पर मनाने को लेकर भी चर्चा की गई शासन निर्देश प्रदत्त किऐ गये ।पंचायत मैं24जनवरी 2022से आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं को लेकर शासन द्वारा जारी पत्र प्रदत्त किऐ गए तथा निर्धारित गाइडलाइंस अनुसार ग्रामसभा कराने पर चर्चा की गई ।इसके अलावा आवास योजना एवं स्वच्छता कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई पंचायत क्षेत्र में करारोपण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत चर्चा की गई पंचायत क्षेत्र में जलकर, भवन कर एवं स्वच्छता कर वसूला जा रहा है या नहीं एवं उसकी प्रक्रिया से अवगत कराया गया ग्राम पंचायत आमढाना मै करारोपण कार्य की प्रगति संतोष जनक नही पाई गई जिसको लेकर सँबँधित सचिव को शो कॉज नोटिस जारी किया गया।
कोविड-19की गाईडलाईन का पालन करते हुऐ प्रथक प्रथक शिफ्ट में बैठक की गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अहम सवाल, सोनम वांगचुक अब क्या करेंगे ?-अजय बोकिल     |     आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का भोपाल में भव्य मंगल प्रवेश, विद्योदय तीर्थ (हबीबगंज) में होगा चातुर्मास     |     स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान      |     समाज को जोड़ने व संस्कृति की रक्षा ही यादव झोरिया समाज का इतिहास- विष्णुदेव साय     |     हरदा में गरीब आदिवासी परिवार के सेंट्रल बैंक खाते में दिखे 7 अरब रुपये, जांच शुरू     |     राजगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ का संदेश     |     उपराष्ट्रपति ने “आरएसएस@100 एक सदी संकल्प की” पुस्तक का विमोचन किया     |     अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को लगाई 6 लाख की चपत     |     निर्माणाधीन होटल से बिजली के तार चोरी का सांची पुलिस ने किया खुलासा, 04 आरोपी गिरफ्तार     |     जनरल स्टोर , गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ,महिला झुलसी भोपाल रेफर ,20 लाख की हुई हानि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811