Let’s travel together.

अपनी चित्रकला से बकस्वाहा का नाम रोशन कर रही कु.आस्था जैन

0 197

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

नगर की होनहार लड़की आस्था जैन अपनी चित्रकला से लोगों को लुभा रही है नगर के वीरेन्द्र कुमार जैन मझगुवां वालों की उन्नीस वर्षीये बेटी आस्था जैन अपनी चित्रकला के माध्यम से अपने रंगो का जादू बिखेर रही है।

उल्लेखनीय है कि कु. आस्था नगर किराना दुकान व्यावसायी वीरेन्द्र कुमार जैन की बेटी है जिन्होंने कि उनकी बेटी आस्था जब छोटी थी तभी से वो कागजों पर कुछ न कुछ बनाती रहती थी जब वो थोड़ी बड़ी हुई तो उसके भाई आदर्श जैन द्वारा उसे प्लेन कागज व पेन्सिल ला कर दी गई फिर आस्था ने अपनी सोच को कागजों पर उकेरना प्रारंभ किया। आज आस्था अपने सामाने कोई भी फोटो या व्यक्ति को देखते देखते हूबहू पेन्टिंग बनाने लगी है।
आस्था की माता बंसती जैन ने बताया की मेरी बेटी को बचपन से ही पेन्टिंग का शौक रहा है उसने अभी तक किसी से पेन्टिंग के बारे मे कभी कुछ नही सीखा जो भी वो आज कर पाती है, वो उसकी स्वयं की मेहनत है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे लिया हिस्सा
आस्था बक्सवाहा के शासकीय नवीन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं, जिन्होंने हाल ही में बक्सवाहा के शासकीय महाविद्यालय में हुई राज्य स्तरीये चित्रकला प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया और महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
आस्था कहती है कि बचपन से ही मेरी चित्रकला में रुचि है तथा मैं भविष्य में इसी क्षेत्र में अपना कैरियर बनाऊँगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811