Let’s travel together.

कांग्रेसी नेताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण:धीमी गति से सर्वे कराए जाने का लगाया आरोप

0 121

रायसेन।रायसेन की जीवन दायनी बेतवा कौड़ी और रीछन नदियों में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी। जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का नुकसान हुआ है। सांची विस् क्षेत्र के समाजसेवी व कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम, युवा कांग्रेस नेता विकास शर्मा रूपेश तन्तवार, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एनएसयूआई अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी,दुर्गेश खरे ,नेताप्रतिपक्ष नपा रायसेन प्रभात राज चावला
ने अपने समर्थकों के सांची बविधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों बीदपुरा पगनेश्वर कौड़ी तिजालपुर मेढ़की आदि गांवों का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही इन कांग्रेस नेता द्वारा सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे पर धीमी गति से काम करने का आरोप लगाया है। सरकार से सभी पात्रों को जल्द मुआवजा राशि देने की मांग की है।
दरअसल, साँची विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते विधानसभा के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। उन बाढ़ प्रभावित गांव का कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम द्वारा मौके पर पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी लेकर पीड़ितों से मुलाकात कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811