Let’s travel together.

आटा फेक्ट्री बेचने के नाम पर भोपाल की महिला के साथ हुई 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी

0 188

-पीड़ित को समय रहते पता चल गई हकीकत नही तो 1 करोड़ रुपए की होती धोखाधड़ी
-सलामतपुर पुलिस ने 2 आरोपियों के विरुद्ध किया 420 का मामला दर्ज

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

भोपाल की एक महिला के साथ आटा फैक्ट्री बेचने के नाम पर 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज में सामने आया है। सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी दीक्षा बंसल पत्नी राजरतन सेठिया निवासी तिरुपति अभिनव होम्स अयोध्या बाई पास रोड अयोध्या नगर भोपाल ने आवेदन देकर बताया कि उन्होंने अरिहंत फ़ूड प्रोडक्स आटा फैक्ट्री दीवानगंज को 1 करोड़ रुपए में खरीदने का अनुबंध पीयूष अंगोत्री पिता नेमीचंद अंगोत्री निवासी शहीद नगर भोपाल व भव्य जैन पिता शुभम जैन निवासी जैन नगर लालघाटी भोपाल से 6 दिसंबर 21 को किया था। आरोपियों ने दीक्षा के परिवार को बताया कि फैक्ट्री पर 21 लाख रुपए का लोन है। आप ये रकम हमें बयाने के रूप में दे दो। तो विक्रेता पक्ष ने 21 लाख रुपए दे दिए। और बाकी 79 लाख रुपए रजिस्ट्री के समय देने का अनुबंध किया गया। जब रजिस्ट्री कराने का समय आया तो पीयूष अंगोत्री व भव्य जैन आनाकानी करने लगे। बाद में हमें पता चला कि दोनों ने पहले से ही आटा फैक्ट्री पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए का बैंक लोन ले रखा था। दोनो आरोपी ना तो बैंक लोन चुका रहे हैं और ना ही हमारे 21 लाख रुपए वापस दे रहे हैं। फरियादी दीक्षा बंसल की रिपोर्ट पर सलामतपुर पुलिस ने आरोपी पीयूष अंगोत्री और भव्य जैन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/22 धारा 420, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शातिर हैं धोखाधड़ी करने वाले आरोपी-

21 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले भोपाल निवासी पीयूष अंगोत्री व भव्य जैन बहुत ही शातिर है। उन्होंने पहले तो दीवानगंज स्तिथ अरिहंत फ़ूड प्रोडक्ट आटा फेक्ट्री पर बैंक से 1 करोड़ 40 लाख रुपए का लोन लिया। बैंक का लोन चुकाया नही और फैक्ट्री को 1 करोड़ में बेचने का अनुबंध करते हुए 21 लाख रुपए बयान भी ले लिया। और तो और पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों ने फैक्ट्री का लगभग 1 लाख रुपए बकाया बिजली बिल भी हमसे ही भरवा दिया।बताया जा रहा है कि दोनों ने कई और स्थानों पर इसी तरह से धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है।

इनका कहना है-
हमने अरिहंत फूड प्रोडक्ट आटा फैक्ट्री दीवानगंज को खरीदने का सौदा 6 दिसंबर 21 को किया था। सौदा 1 करोड़ 40 लाख रुपए में तय हुआ था। अनुबंध के समय हमें आरोपी पीयूष गंगोत्री व भव्य जैन ने झूट बोलते हुए बताया था कि फैक्टरी पर 21 लाख रुपए का कर्जा है। वह आप हमें दे दो बकाया राशि के रूप में। तो हमने 21 लाख का बयाना दे दिया था। जब 45 दिन बाद रजिस्ट्री कराने का समय आया तो दोनो ने रजिस्ट्री नही कराई। बाद में हमें पता चला कि दोनों ने फैक्टरी पर पहले से ही 1 करोड़ 40 लाख रुपए का बैंक लोन ले रखा था। फिर भी इन लोगों ने हमसे धोखाधड़ी करते हुए 21 लाख रुपए की राशि हड़प ली।
राजरतन सेठिया भोपाल, फरियादी का पति

आटा फैक्ट्री बेचने के नाम पर दीक्षा बंसल के परिवार के साथ 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जबकि फैक्ट्री पर पहले से ही 1 करोड़ 40 लाख रुपए का बैंक लोन ले रखा था। जांच उपरांत दो आरोपियों पीयूष अंगोत्री और भव्य जैन के विरुद्ध धारा 420, 34 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
देवेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811