सतीश मैथिल सांचेत रायसेन
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ एक विशाल रैली निकालेगा।आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल जी के निर्देश 4 सितंबर को रायसेन जिले भर के शिक्षकों के साथ एक रैली निकाली जाएगी रैली उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई रायसेन के जिला संयोजक राजेश जोशी ने बताया ब्लॉक स्तर पर बैठकें हो चुकी हैं और चार सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिला में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
श्री जोशी ने बताया कि शिक्षक संवर्ग को 12 साल पूर्ण होने के पश्चात भी क्रमोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है हम दो-तीन वर्ष से इंतजार कर रहे हैं कि आदेश होंगे लेकिन शासन अपनी हठधर्मिता निभा रहा है विगत कई वर्षों से पदोन्नति नहीं हुई हैं गुरुजी संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता नहीं दी जा रही है प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को पेंशन लाभ नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि एनपीएस के नाम पर छलावा किया जा रहा है। रैली में ज्यादा से ज्यादा शिक्षक उपस्थित हो इस हेतु अपील की गई है।
अपील करने वालों में प्रमुख रूप से सीताराम रायकवार राजकुमार खत्री दर्शन ओढ़ तेग बहादुर सिंह राजपूत राजेश जोशी भंवर सिंह मौर्य मनोज शाक्य राजकुमार धाकड़ प्रेम नारायण लोधी रणधाता सिंह रेवक सिंह ठाकुर यशवंत मालवीय कंचन नागर राकेश साहू श्रीमती भागवती वर्मा मोहन राजपूत ओबैदुल्लागंज सुमेर सिंह ठाकुर बाड़ी राजेंद्र लोधी उदयपुरा नरेंद्र रघुवंशी सिलवानी राजेंद्र सिंह बघेल प्रेमनारायण लोधी सांचेत ब्रह्मा शर्मा सांची महेंद्र वर्मा गैरतगंज प्रकाश बलिया बेगमगंज बबलू चढ़ार सत्य प्रकाश तिवारी हरगोविंद धाकड़ राम बाबू धाकड़ विनोद खत्री एल एन प्रधान गणेश राम चढ़ार प्रमुख है।