Let’s travel together.

कलेक्टर के एक्शन लेते ही वार्ड 11 और 12 में पानी की सप्लाई चालू

0 137

सतेंद्र जोशी रायसेन

 

रायसेन शहर के वार्ड क्रमांक 11 और 12 में पानी की समस्या की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर ने आज एक्शन लिया और शाम को पानी की सप्लाई चालू हो गई।

उल्लेखनीय है कि आज देवरी निर्वाचन की तैयारियों के चलते कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता के दौरान कुछ पत्रकारों ने कलेक्टर अरविंद दुबे को शहर में हो रही पानी की समस्या की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने तुरंत मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ को फोन लगाकर पानी की समस्या हल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हाल में लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाए। भले ही आधे घंटा पानी की सप्लाई की जाए। पर पानी उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर के इस एक्शन का असर यह हुआ कि शाम को वार्ड क्रमांक 12 और 11 में पानी की सप्लाई चालू हो गई। इधर वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद देवेंद्र मीणा दीपू ने बताया कि वाकई आज वार्ड के लोगों को भरपूर पानी मिला है। श्री मीणा ने बताया कि मुखर्जी नगर, यशवंत नगर और शिवम नगर की आधी बस्ती को पानी उपलब्ध हुआ है। वहीं ब्राइट कैरियर स्कूल के पीछे नागरिकों को हम टैंकर से पानी उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा शिवम नगर के पीछे झुग्गी बस्ती में पानी की समस्या अभी बरकरार है। वहां पर हम टैंकरों से पानी उपलब्ध करा रहे हैं।

 

हलाली से पानी आने में लगेगा समय : सीएमओ

 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि हलाली से पानी आने में अभी समय लगेगा। दरअसल पानी की मोटर और डीपी अधिक जलभराव के चलते पूरी तरह से डूब गई थी। इस कारण सुधारीकरण में समय लग रहा है। मोटर और केवल सूख रही है जल्दी ही सुधारीकरण होने के बाद पूरे शहर को पानी मिलेगा। अभी वार्ड क्रमांक 11 और 12 में पानी की सप्लाई चालू करा दी गई है।

शहर के वार्ड क्रमांक 12 मुखर्जी नगर में पानी की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। कलेक्टर ने सीएमओ को फोन लगाकर कहा कि भले ही आधे घंटे पानी दो पर पानी जरूर मिलना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811