Let’s travel together.

9 माह पहले ही खरीदी थी 23 लाख की कार,पलभर की देरी राहुल को भी कर सकती थी खाक

0 397

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सांकरा निको में जिस कार में अचानक भीषण आग लगी वो कोई मामूली कार नहीं बल्कि 23 लाख में करीब 9 माह पूर्व खरीदी गई चाइना की मोरिस गेरिज कंपनी की कार थी यदि कार सवार कार रोककर उतरने में पलभर की भी देर करते तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था राहुल कक्कड़ के साथ भी अनहोनी हो सकती थी इस घटना से वह स्तब्ध हैं।

गुरुवार को जिस कार में अचानक भीषण आग लगी वह न तो कोई पुरानी कार थी न ही लंबी दूरी से चलकर आई थी न ही वह कोई सस्ती कार थी चाइना की मोरिस गैरेज इस कार की चार दिन पहले ही कंपनी में पहली सर्विसिंग हुई थी ओर जिस समय आग लगी उस समय कोई लंबी दूरी भी तय नहीं कि थी बल्कि रायपुर से ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के समीप सांकरा तक मात्र बीस किलो मीटर की दूरी तय कर पहुची थी।इस कार के मालिक इस्पात भूमि लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक महेश कक्कड़ के सुपुत्र राहुल कक्कड़ हैं जिन्हें कल एक नई जिंगदी मिली है।राहुल कक्कड़ कहते हैं यदि वह धुंआ दिखते ही तुंरन्त कार से न उतरे होते तो कार की तरह वह भी राख बन जाते।

उनके पिता कहते हैं भगवान ने ही कल उनके पुत्र की रक्षा की क्योकि जिस तरह कार से उतरते ही कार ने भीषण आग पकड़ी उससे स्प्ष्ट है कि यदि कार सवार पलभर की भी देरी करते तो कुछ भी हो सकता था।इस संबन्ध में मोरिस गेरिज कार कंपनी के डीलर निकेश सरकार से बात करने पर उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन जांच कर रहे हैं वही बता पाएंगे कि आख़िर आग क्यों लगी हालांकि जब मौके पर पहुचे टेक्नीशियन से जानने की कोशिश की तो वह कैमरे से बचते नजर आए।
यहां यह बताना लाजमी होगा कि जो लोग लाखों की महंगी कार लेते हैं वह सुरक्षित रूप से अपने कार्यस्थल तक आवागमन को लेते है लेकिन इस घटना से कार मालिक भी सकते में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811