Let’s travel together.

भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एम.एल.श्रॉफ की स्मृति में 51 वीं पुण्यतिथि का आयोजन

0 136

-कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में हुआ आयोजन
सुरेन्द्र जैन रायपुर

भारतीय फार्मेंसी शिक्षा के जनक कहे जाने वाले प्रोफेसर महादेवलाल श्रॉफ के 51 वे पुण्यतिथि के अवसर पर कोलंबिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में उनके स्मृति एवं विचार को फार्मेसी शिक्षा मे योगदान को अध्ययनरत विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन प्रगति एजुकेशन सोसाइटी के संचालक किशोर जादवानी एवं सचिव श्री हरजीत सिंह हुरा एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र सराफ उपस्थित हुए थेl कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय प्रोफेसर एम एल श्रॉफ जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं मालार्पण करने से हुई l
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो ने प्रोफ़ेसर एम एल श्राफ के जीवनी के बारे में एवं उसके संघर्ष एवं उनके फार्मेसी में योगदान के बारे में बच्चों के सामने अपना विचार रखे और विद्यार्थियों को आने वाले फार्मेसी में उज्जवल भविष्य को लेकर सुनिश्चित करते हुए कहा कि आपका भी कर्म इनके जैसे एक प्रभावशाली एवं कर्तव्यहित हो ।


इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों में से अनारदीप एवं योगेंद्र ने प्रोफ़ेसर एम एल श्रॉफ की जीवनी के बारे में सभी को अवगत कराया । इसके साथ ही पीयूष वर्मा, विनय वर्मा, योगेंद्र साहू और अब्दुल अशफ़ाक ने अपने कॉलेज का अनुभव साझा किया l कार्यक्रम में रखी गयी प्रोफ़ेसर एम एल श्रॉफ की तस्वीर बी. फार्म के छात्र सौरव मिश्रा के द्वारा बनाई गई थी जो की अद्भुत एवं कलात्मक रूप से बहुत ही कबीले तारीफ थी, जिसके लिए विद्यार्थि को प्रोत्साहित करने के लिए किशोर जादवानी के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया ।

मुख्य अतिथियों को उपहार स्वरूप प्रोफ़ेसर एम एल श्रॉफ की बनाई गई तस्वीर को भेट स्वरूप दिया गया ।कार्यक्रम के अंत मे आशीष मजूमदार ने उपस्थित सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति अपने कुछ भावपूर्ण एवं साहसीय विचारों के माध्यम से सभी को धन्यवाद कर कार्यक्रम की समाप्ति किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811