Let’s travel together.

कायमपुर गांव मैं बिगड़े हालात कई घर पानी में डूबे,नायब तहसीलदार ने गांव पहुंचकर किया नुकसान का सर्वे

0 238

तहसीलदार ने निरीक्षण कर बाढ़ में फंसे लोगों को भिजवाया खाना

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन जिले में 48 घंटे तक लगातार बारिश से हलाली डैम ने अपना रूद्र रूप दिखा है। सांची जनपद के कायमपुर और नीनोद गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कायमपुर गांव में कई घर जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों के घर पानी में पूरी तरीके से डूब गए हैं। कई लोगों घरों में फंसकर रह गए हैं खेत खलियान सब कुछ डूब गए हैं। लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है। खाने-पीने एवं ओढ़ने बिछाने का सारा सामान खराब हो गया है। जानकारी मिलते ही सांची नायब तहसीलदार नियति साहू अपनी टीम के साथ गांव में पहुंच गई। और ग्रामीणों की मदद की। और प्रशासनिक अमले द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है। वहीं सांची नायब तहसीलदार नियति साहू ने बताया कि कायमपुर गांव में हमारी पूरी टीम पर लगी हुई है। सभी ग्रामीणों के लिए प्रशासन की ओर से खाने की व्यवस्था की गई है। नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। जिसका जितना नुकसान हुआ है नियमानुसार वह राशि प्रदान की जाएगी। धीरे-धीरे बाढ़ का पानी भी कम होने लगा है। सभी ग्रामीणों से धैर्य बनाने और अपने घरों में सुरक्षित रहने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811