Let’s travel together.

कोलंबिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी एवं नर्सिंग में हर्षोल्लास के साथ मनाई कृष्णजन्माष्टमी

0 155

– दही हांडी और मटकी फोड़ में भाग लिए स्टूडेंट्स समेत टीचर्स

– कान्हा जी के पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरके स्टूडेंट्स

– हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल के जयकारे से सराबोर हुआ कॉलेज
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसींवा के मांढर टेकारी स्थिति कोलंबिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी एवं नर्सिंग के स्टूडेंट्स द्वारा मिलकर कृष्णजन्माष्टमी का कार्यक्रम बीते शनिवार को आयोजित की गयी थी जिसमे कार्यक्रम कि शुरुआत सर्वप्रथम कॉलेज में विराजित भगवान श्री कृष्ण जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई,औऱ स्टूडेंट्स के बेहतर भविष्य और खुशहाली के लिए भगवान श्री कृष्ण जी से मनोकामना मांगी गई ,
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जनप्रगति एजुकेशन सोसायटी के सचिव मान. श्री हरजीत सिंह होरा विशिष्ट अतिथि कोलम्बिया इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी के प्रिंसिपल मान. श्री अमित राय जी एवं कोलम्बिया कॉलेज ऑफ़ फॉर्मेसी के प्रिंसिपल मान. श्री डॉ सुरेन्द्र सराफ जी ,साथ ही कोलम्बिया कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल महोदया अनिता डगणवर एवं मान.आशीष मजूमदार जी के साथ सभी टीचर आरती में शामिल रहे ,
कार्यक्रम की शुरुआत टीचरो से की गयी जिसमे मटकी फोड़ना था
जो पहले मटकी फोडे वही विजेता कहलाये जिसमे मिस. खुशबु वर्मा, और मिस. दीपिका विजेता रहे। वही स्टूडेंट्स की भारी भीड़ और सबके चेहरों पर उत्साह देखने को मिल रहा था, हाथी घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल के जयकारे के साथ सभी लोग सराबोर हुए
वही स्टूडेंट्स , गर्ल्स एवं बॉयज के साथ दही हांडी प्रतियोगिता हुई जिसमें लड़को में फॉर्मेसी के स्टूडेंट विजेता रहे , और लड़कियों में नर्सिंग की टीम विजेता रहे ।
कार्यक्रम के अंतिम घड़ी पर सबने अपने ख़ुशी और उत्साह जाहिर किया सबलोग बरसते बारिश में भींगते हुए खूब आनंद से विभोर हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |     रीवा के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक विस्तार : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण     |     नर्मदा के पतई घाट पर मिला दांतों जैसी आकृति वाला रहस्यमयी पत्थर, ग्रामीणों में कौतूहल     |     एक बीघा जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने और मारपीट का आरोप; 40 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811