Let’s travel together.

आदिवासी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या दामाद ने ही घटना को दिया अंजाम

0 313

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी

गुजरी रात में सिलवानी नगर के वार्ड 1 आमापानी कलां में एक वृद्ध की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलवानी से लगभग 2 किमी दूरी पर आमापानी टोला में बाबूलाल आदिवासी उम्र 60 साल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। फरियादी बैजंतीबाई पति मन्नूलाल आदिवासी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया। मृतक बाबूलाल के दामाद मन्नूलाल आदिवासी ने बुधवार की रात्रि में कुल्हाड़ी से वार कर बाबूलाल आदिवासी की हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक की पुत्री बैजंतीबाई का विवाह आरोपी मन्नूलाल आदिवासी निवासी देवरी जागीर के साथ 20 साल पूर्व हुआ था। दोनों 5 साल ही साथ रहे। आरोपी शराब पीने का आदि था। जिससे दोनों में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे। जिससे वह अपने चार बच्चों के साथ अपने पिता बाबूलाल के साथ 15 सालों से आमापानी टोला में रह रही थी । सिलवानी पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाकर पीएम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर विवेचना कर रही है। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रो. वैद्यनाथ लाभ को श्रृद्धासुमन अर्पित     |     खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811