Let’s travel together.

आजादी का अमृत महोत्सव:जैन समाज की तिरंगा यात्रा

0 180

रायसेन।रायसेन में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाया गया।रविवार को सुबह से लेकर शाम तक तिरंगा झंडा यात्राएं निकाली गई।जिससे रायसेन शहर का माहौल  भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से देश भक्ति राष्ट्र शक्ति मय रहा।रविवार को  सकल जैन समाज रायसेन द्वारा श्री दिगंबर पार्श्वनाथ मन्दिर दुर्गा चौक से तिरंगा झंडा यात्रा शुरू की गई।यह तिरंगा झंडा यात्रा इंडियन चौराहे से मान स्तंभ महामाया चौक सागर भोपाल तिराहे से महावीर जिनालय अर्जुन नगर पहुंचकर समाप्त हुई।

जहां पुलिस लाइन से रैली निकालते हुए नगर के कई चौक चौराहों तक भ्रमण किया गया। जो स्थानीय पुलिस लाईन से होकर सर्किट हाउस, अंबेडकर चौक, कचहरी चौक, पोस्ट ऑफिस, दलसागर चौक व शास. ऊर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल तक निकाली गयी।

महारैली में कलेक्टर अरविंद दुबे जिपं सीईओ पीसी शर्मा ,सकल जैन समाज रायसेन के मनोज जैन विनोद जैन, राकेश जैन ,नीरज जैन, सुभाष जैन  ,चन्दनमल जैन  वीरेंद्र कुमार पवैया संजय जैन सहित  राजकिशोर सोनी, पार्षद प्रभात राज चावला दीपक थौरात ,दौलत सेन एडवोकेट राजू माहेश्वरी दुर्गेश खरे ने पैदल यात्रा में हिस्सा लिया ।

कलेक्टर अरविंद दुबे एवं सीईओ पीसी शर्मा ने कहा कि हम सभी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं। कोई भी घर बगैर झंडे के न रहे। इस तिरंगा यात्रा से नई ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही पूरे जिले में घर-घर तिरंगे का संदेश पहुंचा है। तिरंगा फहराने के लिए राष्ट्रीय नियम है। मगर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश मे तिरंगे को एक अलग महत्व दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सौतेली मां समेत तीन पर पिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811