Let’s travel together.

भक्तों को भगवान सब कुछ देते हैं – कोमल शास्त्री

0 508

उदयपुरा रायसेन। श्री रामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में चल रहे नित सत्संग ,सेवा ,सिमरन, कार्यक्रम अंतर्गत, मानस यात्रा, नगर के सनराइज स्कूल पहुंचने पर आयोजन कर्ता, अमरनाथ छोटे महाराज एवं कमलेश लोधी द्वारा मानस प्रचारक विद्वानों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया ग्रंथ पूजन पश्चात सत्संग सभा आयोजित की गई ,जिसमें नगर के विद्वान व्याकरण आचार्य पंडित कोमल प्रसाद शास्त्री ,द्वारा सत्संग की व्याख्या करते हुए कहा कि भगवान श्री राम भक्तों के कल्याण के लिए सब कुछ देते हैं, कुछ भी अदेय,नहीं है ऐसा वि,श्वास हम सब को करना चाहिए, राम नाम के महत्व का संत नारद जी द्वारा गुणगान किया जाता है जो राम नाम सब नामों से बढ़कर है ,और पाप रूपी पक्षियों के समूह के लिए बधक के समान है ,राम की भक्ति पूर्णिमा की रात्रि है ,जिसमें राम नाम यही पूर्ण चंद्रमा और अन्य सब दारागण होकर भक्तों के हृदय रूपी निर्मल आकाश में निवास करते हैं ,संत की वाणी का और इच्छा का श्री राम अनुमोदन करते हैं ,सत्संग सभा में अरण्यकांड में चल रहे श्री राम के पंपापुर की ओर प्रस्थान एवं नारद राम संवाद की व्याख्या करते हुए धर्माधिकारी राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ,राम नरेश शास्त्री कुंवर लाल रामायणी ,सुदामा शास्त्री ,योगेश पांडे ,कैलाश दुबे, अमरनाथ छोटे महाराज ,आदि ने बड़ी रोचक एवं अनुपम व्याख्या की गई ,राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी द्वारा अपना स्वरचित भजन “यह तो राम जी की माहिती कृपा है ,नाम सिमरन का मौका मिला है “प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर किया कार्यक्रम संयोजक एवं संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाले साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम उत्साह पूर्वक चल रहे हैं ।सभा में सनराइज स्कूल के संचालक परिवार सहित राम रागी श्रोताओं में कन छेदीलाल शेरावत ,अरुण कुमार उदैनिया ,देवेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र चौधरी ,दयालु महाराज, छत्रपाल सिंह पटेल ,दीनदयाल लोधी ,परसोत्तम लोधी ,इंद्र कुमार लोधी थाला ,यशवंत सिंह, आकाश परमार ,भूरा भैया लोधी राज प्रताप सिंह संतोष तिवारी, ओम प्रकाश राय ,प्रशांत राजपूत ओंकार सिंह पटेल ,भरत सिंह राजपूत ,प्रताप सिंह राजपूत, रामसिंह डूंगरिया ,महेंद्र सिंह राजपूत ,योगेश साहू ,सुदामा तबला वादक, राजकिशोर कौरव, सुनील वैद्य ,मान सिंह राजपूत, कैलाश नोरिया ,सुरेंद्र जोशी ,हल्के भैया नोरिया सहित विभिन्न ग्रामों से पधारे हुए राम भक्त उपस्थित थे कार्यक्रम का समापन मंगल ग्रंथ आरती एवं प्रसाद के साथ हुआ!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811